Visitors have accessed this post 696 times.
सासनी: 14 सितंबर। पुलिस कप्तान द्वारा चलाए जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के तहत पुलिस चैकी गोहाना क्षेत्र में की गई वाहन चैकिंग के दौरान चैकी इंचार्ज एसआई शांतिशरण यादव ने मय फोर्स के वाहन चैकिंग की।
सोमवार को की गई वाहन चैकिंग के दौरान दुपहिया और चार पहिया वहनों की चैकिंग की गई। जिसमें पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के नियम समझाने के साथ उन्हें कोरोनाकाल में फेसमास्क, सेनेटाईजर उचित दूरी बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं गलती करने वाले वाहनों से 2100 रूपये जुर्माना व पांच वाहनों के चालान काटे। इस दौरान कांस्टेबिल अधिकारी, तथा अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे।
input: avid hussain









