Visitors have accessed this post 509 times.

वैश्विक महामारी के दौर में अनलाॅक -4 के बाद अब लोगों का मन शिकायतों के लिए होने लगा है। वहीं थाना एवं तहसील दिवस का भी आयोजन होने लगा है। शनिवार को थाना दिवस का अयोजन एसडीएम राजकुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया।
थाना दिवस के दिन पूरे दिन अधिकारी और लेखपाल फरियादियों का इंतजार करते रहे। पूरे दिन में मात्र चार शिकायतें दर्ज की गई। जिसके निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबधित अफसरों को निर्देशित किया। इस दौरान एसएचओ अश्वनी कौशिक, कस्बा इंचार्ज एसआई जयदीप सिंह, एसआई शांतिशरण यादव, एसआई विजय सिंह, लेखपाल विवेक वाष्र्णेय, राजकुमार, अरविंद ठाकुर, मोहसिन खां, रामजीलाल आदि मौजूद थे।

INPUT – Avid Hussain