Visitors have accessed this post 886 times.

गांव जरैया निवासी एक युवक ने कोतवाली में राशन डीलर की शिकायत करते हुए तहरीर दी है। जिसमें राशन डाीलर द्वारा युवक से मारपीट करने का अरोप लगाया हैं
बुधवार को दी शिकायत में गांव जरैया निवासी जितेन्द्र कुमार ने कहा है कि राशन डीलर गांव की एक वृद्धा का फिंगर करीब तीन माह से लगवा रहा था। मगर उसे राशन नहीं दे रहा था। जिसकी शिकायत करने वह राशन डीलर के पास गया तो राशन डीलर ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे काफी चोटें आई, र्पीिडत ने घटना की तहरीर राशन डीलर के खिलाफ कोतवाली में दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।

INPUT – Avid Hussain