Visitors have accessed this post 260 times.

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर में देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक मामला सामने आया। शनिवार और रविवार की रात करीब 2 बजे नशे में धुत चालक अपने तीन साथियों के साथ सफेद स्कॉर्पियो-एन लेकर तेज गति से जा रहा था। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे एआरटीओ राजेश राजपूत के घर के गेट में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि गेट बुरी तरह टूट गया। गेट के पास तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि UP 92 AR 1112 नंबर की यह स्कॉर्पियो पुष्पा देवी के नाम पर जालौन में रजिस्टर्ड है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

INPUT – RAGHVENDRA CHAUHAN