Visitors have accessed this post 1015 times.

सिकंदराराऊ : कस्बा पुरदिलनगर के एक मोहल्ला निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती को एक आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया । बाद में आरोपित ने शादी करने से इनकार कर दिया । पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी एक युवक के साथ कर दी। शादी के बाद आरोपित उसके पति से मिला और पति से तलाक देने को कहा । जिसका मामला न्यायालय दिल्ली में विचाराधीन है। इस बीच युवक युवती बुलाकर अपने साथ ले गया। युवती आठ माह की गर्भवती हो गई। जब आरोपित को गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने पुनः शादी करने से मना कर दिया। इस बीच आरोपित का मामा सुलह कराने को अपने साथ एक मकान पर ले गया। जहाँ आरोपितों ने उससे तमंचे के बल पर एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए और उसे जाति सूचक गालियां देते हुए कासगंज रोड पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर दो नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

input : अनूप शर्मा