Visitors have accessed this post 976 times.

सिकंदराराऊ : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीति के कारण आज देश एवं प्रदेश का अन्नदाता बर्बादी के कगार पर है। उत्तर प्रदेश के अंदर धान की कीमत 3500 से लेकर 4000 रुपए की है । 2016 – 2017 में धीरे-धीरे सरकार की नाकामी के कारण धान का मूल्य 3200 रुपए रहा । वर्ष 2018 – 19 में 2200 से 2300 रुपए बिका है । किंतु इस वर्ष धान का मूल्य 1400 रुपए ही रहा है । जिससे किसान बेहद परेशान है । किसान को उसकी लागत का मूल्य नहीं मिल रहा है । किसानों की इसी समस्या को लेकर आगामी 29 अक्टूबर को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा ।
उक्त बातें पूर्व एमएलसी डॉ राकेश सिंह राना ने हुमेरा गेस्ट हाउस में बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं ।
इस मौके पर अजय पुंढीर ,जहीर अख्तर कुरैशी ,राजा कुरैशी , अतुल चौहान, प्रशांत पुंढीर, विजय प्रताप सिंह, हाजी अब्दुल , तारा चन्द्र राणा , काका राणा वीरपाल यादव आदि मौजूद रहे।

input : अनूप शर्मा