Visitors have accessed this post 1083 times.

सिकंदराराऊ : महर्षि बाल्मीकि के प्राकट्योत्सव के मौके पर शासन के निर्देश में मंडी रोशनगंज स्थित रामलीला मैदान में नगर पालिका प्रशासन के तत्वावधान में संगीतमय लव कुश कांड का पाठ का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी ने महर्षि बाल्मीकि की पूजा अर्चना करके किया।
लवकुश कांड में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इस मौके पर चेयरमैन पति पप्पू कुरैशी, कपिल कुमार सिंह, नीरज वैश्य ,पंकज गुप्ता ,अभिषेक वार्ष्णेय , मुकुल गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय उर्फ डोबी , निर्मल दास बाल्मीकि , रविदास बाल्मीकि ,रामदास बाल्मीकि ,शशिबाला वार्ष्णेय ,मीरा माहेश्वरी ,संतोष पौरुष , एवरन सिंह , विपिन लाल आदि मौजूद रहे।

input : anup sharma