Visitors have accessed this post 585 times.
सिकन्दराराऊ : कोतवाली पुलिस ने रोशनगंज बाजार में एक दुकानदार को बेख़ौफ़ होकर एक वाहन में गैस रिफिलिंग करते दबोच लिया। पुलिस ने मौके से भारी संख्या में कई कम्पनियों के भरे हुए गैस सिलेंडर व रिफिलिंग मशीन को कब्जे में लिया है। वहीं पुलिस ने दुकानदार समेत दो लोगो को अपनी हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। पुलिस द्वारा अचानक की कई कार्रवाई से गैस रिफिलिंग करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।
input : अनूप शर्मा









