Visitors have accessed this post 835 times.
कोतवाली पुलिस ने एक युवक को किला तिराहे से 750 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मंगलवार को एसएचओ गौरव सक्सैना के अनुसार वह एसआई शांतिशरण यादव और हमराह विजय कुमार तथा योगेन्द्र के साथ शांतिव्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें किला तिराहे की ओर संदिग्ध व्यक्ति जाता दिखाई दिया। जिसे टोकने पर वह तेज गति से चलते हुए भागने लगा। पुलिस ने भी दौड लगाकर भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में 760 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृतकर जेल भेजा है। पूछताछ मंे युवक ने पुलिस को अपना नाम संजय पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मौहल्ला बारहसैनी बजरिया बताया है।
INPUT – Avid Hussain










