Visitors have accessed this post 774 times.
सिकन्दराराऊ – थाना हसायन क्षेत्र के गांव धर्मपुर नगरिया निवासी एक महिला को दहेजलोभियों ने दहेज की मांग न पूरी होने के चलते केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया । जिससे महिला गम्भीररूप से घायल हो गई। आनन फानन में महिला को पड़ोसियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से चिकित्सको ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया । रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका महिला के पिता ने कोतवाली में पति समेत तीन नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
इनपुट -: अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित चल रहे सपा के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










