Visitors have accessed this post 615 times.
हाथरस : जनपद हाथरस दीवानी कचहरी प्रांगण में हाथरस सदर एस डी एम प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा अधिवक्ताओं के प्रति अनुचित व्यवहार को लेकर संजय तिवारी एडवोकेट तीन जनवरी से अनशन पर बैठे थे । आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव हितेंद्र कुमार ने संजय तिवारी को भरोसा दिलाया कि मैं जिला अधिकारी एवं एसडीएम से वार्ता करूंगा । इस दौरन हितेंद्र कुमार ने संजय तिवारी को जूस पिलाया और अनशन को स्थगित करवाया । इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता यज्ञदत्त गौतम , एडवोकेट भगीरथ शर्मा , लल्लन बाबू , लक्ष्मी नारायण उपाध्याय , बृजमोहन राही, साहब गौतम, जगदीश प्रसाद गौतम , श्यामसुंदर दीक्षित , योगेश कुमार कुशवाहा ,गजेंद्र सिंह यादव, महेश कुमार, बघेल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।
input : avid hussain
यह भी पढ़े : हाथरस : कहि बारिश न आ जाए , किसान
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










