Visitors have accessed this post 304 times.

सिकंदराराऊ : अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु पूरे देश में धनराशि एकत्रित करने को अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत श्रीराम के भक्त राम लला की जन्मभूमि के लिए श्रद्धापूर्वक सहयोग प्रदान करने में जुटे हुए है। अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को क्षेत्र के लोगो ने श्री राम जन्म भूमि निर्माण हेतु सहयोग राशि भेंट की। इस दौरान श्री राणा ने कहा कि समूचे भारत के श्रद्धालु श्रीराम को उनकी जन्म भूमि पर विराजमान करने हेतु जोर शोर एवं श्रद्धापूर्वक बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। इस धर्म के कार्य मे सहभागिता करने वालो का सदैव श्रीराम कल्याण करते है। सभी को इस धर्म के कार्य में बढ़चढ़ कर सहभागिता करनी चाहिए। इस मौके पर सुधीर परमार ,बंटी सिंह पुंढीर, प्रेमपाल सिंह सविता , धर्मेंद्र सिंह पुंढीर , योगेंद्र सिंह राजपूत , देवेंद्र प्रधान , सतेंद्र राजपूत , भगवान सिंह राजपूत , चरन पाल बघेल , सत्यप्रकाश बघेल , नितिन पुंढीर, शिव प्रताप सिसोदिया, योगेंद्र पुंढीर , डॉ सोम प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे।

इनपुट :- अनूप शर्मा

यह भी पढ़े : सिकन्दराराऊ : पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध प्रशासन ने चलाया चाबुक 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp