Visitors have accessed this post 882 times.

सासनी : कोतवाली क्षेत्र के गांव घना मोड के निकट अज्ञात लोगों ने एक युवक को लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया।गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार श्यामवीर सिंह पुत्र तालेवल सिंह ग्राम निवासी घना अपने गांव से सासनी की ओर जा रहा था। तभी गांव के मोड पर अज्ञात लोगों ने उसे पकड लिया और लात घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे चोटें आई। किसी प्रकार लोगों से छूटकर वह कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक अज्ञात लोग भाग जाने में कामयाब हो गये थे। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। वहीं पुलिस ने श्यामवीर का उपचार सीएचसी में कराया है।

इनपुट :- आविद हुसैन

यह भी पढ़े : हाथरस के इस मॉल में मिलता है घर का सारा सामान भारी छूट पर

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp