Visitors have accessed this post 437 times.

सासनी : गांव बसईं काजी में एक किसान के खेत में लगी मचान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे किसान की मचान जलकर राख हो गई। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
गांव बसंई में तेजपाल पुत्र विजय सिंह निवासी बसईं काजी का खेत गांव के निकट है। जहां उसने खेत में नीम के पेड पर मचान बना रखी है। इसी मचान पर वह पत्नी के साथ रात को फसल की रखवाली करते-करते सो गया। इसी बीच रात को अज्ञात लोगों ने उसकी मचान में आग लगा दी। आग की तपन जब उसे हुई तो किसी प्रकार मचान से कूदकर अपनी ओर पत्नी की जान बचाई। पीडित ने घटना की तहरीर देते हुए कहा है कि मचान से कूदने के बाद उसने करीब आधा दर्जन लोगों को नगला खंदा की ओर भागते देखा था। इस बीच तेज सिंह की पत्नी रतन देवी आग में झुलस कर घायल हो गई। पीडित ने घटना की तहरीर अज्ञात के खिलाफ देेते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : एक ऐसा खतरनाक जीव जो की कब्र से मुर्दों को खोदकर खा जाता है।

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp