Visitors have accessed this post 325 times.

सासनी : महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शिवभक्तों ने बड़ी श्रद्धापूर्वक व विधान से अपने आराध्य भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। शिव मंदिरों पर आकर्षक सजावट की गई। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के शृंगार भी अविरल छटा बिखेर रहे थे।भोलेनाथ की अविरल छटा के दर्शन करने के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
गुरूवार को शिवालयों में अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतार लगी रही। शहर के सासनी के बिलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ रही। प्रसिद्ध शिवालयों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया। भगवान शिव के प्रिय पीले फूल, धतूरा, भांग, फल-फूल आदि अर्पित किए। शिवलिंग पर भोलेनाथ के भक्तों ने गंगाजल,बेलपत्र, फल, फूल, भांग, धतूरा, दूध, चढ़ाकर शिव और उनके परिवार की प्रतिमाओं का अभिषेक किया। वही मंदिर पर खीर व पंचामृत का प्रसाद भी वितरित किया गया। जगह-जगह मंदिरों में आरती के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। नव विवाहिताओं और पुत्ररत्न की प्राप्ति होने वाली महिलाओं ने घर-परिवार और आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ बैंड-बाजों व ढोल नगाड़े के साथ धूमधाम से जेहर चढ़ाईं। हजारों की संख्या में महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-आराधना कर अपने व अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शिवालयों में पूरे दिन भर श्रद्धालुओं की तांता लगा रहा। हर-हर बम-बम, ओम नमरूशिवाय, भोलेनाथ की जय आदि के जयकारे लगाते रहे। मंदिर पर सुरक्षा की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना, कस्बा इंचार्ज एसआई सतीश यादव, एसआई विजेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कॉन्स्टेबल गौरवपुरी, इंद्रपाल सिंह, श्यामवीर सिंह, व आदि पुलिसकर्मियों ने संभाली।

यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है , और इसका हमारे जीवन में क्या महत्व है ।

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp