Visitors have accessed this post 1180 times.
पारिवारिक समस्याओं पर बन रही लघु फिल्म “सबक (इंसानियत – 6)” में दर्शाया गया है कि महिलाएं किस प्रकार से प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान देकर हमारे भारत देश को नारी सशक्तिकरण की ओर ले जा रही हैं।
यह फिल्म “स्टार्स ऑफ अलीगढ़ ग्रुप” के बैनर तले बन रही है। फिल्म का कॉन्सेप्ट व निर्देशन राजा राणा जी द्वारा किया गया है, फिल्म की कहानी व डायलॉग संजय कुमार जी द्वारा लिखे गए हैं एवं कैमरामेन आकाश दीप हैं।
फिल्म में कार्य कर रहे मुख्य कलाकार उत्तरा सिंह, अर्चना फौजदार, विशाल सिंह, पूनम रॉय, कृष्णा सागर, डॉo कप्तान भारती, अभिषेक सक्सैना, प्रशांत करोती, विजय प्रकाश शर्मा, अमलेश शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा, राजा राणा एवं ओम हैं।
लघु फिल्म “सबक (इंसानियत-6)” की शूटिंग स्मार्ट किड्स पब्लिक स्कूल, स्वर्ण जयंती नगर अलीगढ़ में निरंतर जारी है।

input : brajmohan thinua
यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










