Visitors have accessed this post 761 times.
हाथरस : भीषण गर्मी से लगातार परेशान हाथरस जिले के लोगो को कई दिनों के बाद आज राहत मिली है। आज सुबह तड़के से ही जिले भर में बारिश हो रही है। बारिश होने से खेतों में खड़ी चरी और बाजरे के फसलों में भी फायदा दिख रहा हैं । जिले भर के साथ – साथ कस्बा मुरसान के लोगों ने सुहावने मैसम का खूब आनंद लिया। बारिश की वजह से मौसम ठंडा भी हो गया है । बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगो का बुरा हाल कर दिया था । गर्मी की वजह से लोगो का घर से निकलना तक दूभर हो गया था । लेकिन आज सुबह से हो रही बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया ।
INPUT – Brijmohan Thinua
![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









