Visitors have accessed this post 1013 times.
सासनी : कोतवाली पुलिस ने एक युवक को लहौर्रा पुलिया के निकट से अवैध रूप से बिक्री को ले जायी जा रही देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। पुलिस ने युवक से शराब सहित शराब में मिलावट करने वाला पदार्थ भी बरामद किया है।
शुक्रवार को एसएचओ गौरव सक्सैना के अनुसार एसआई विपिन यादव अपने हमराह हैडकांस्टेबिल श्यामवीर सिंह तथा कांस्टेबिल अनुज के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब ले जा रहा है, उसके साथ शराब में मिलावट करने के लिए कुछ पदार्थ भी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और उसके इशारे पर गांव लहौर्रा पुलिया के निकट युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने 20 क्वाटर अवैध देशी शराब और आधा किलो यूरिया बरामद किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर युवक को न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम रविन्द्र पुत्र ब्रह्मानंद निवासी नगला सरदा बताया है।
इनपुट : आविद हुसैन
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









