Visitors have accessed this post 282 times.

सासनी : विश्व पर्यावरण दिवसके मौके पर घर-घर हवन यज्ञ का अयोजन किया गया। जिसमें संघ कार्रकर्ताओं ने आहूतियां देकर देश और समाज के साथ पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण की अपील की।

शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा घर-घर हवनयज्ञ कराया गया। लोगों से सोशल डिस्टेंस तथा फेसमास्क एवं सेनेटाइजिंग का ध्यान रखते हुए हवन यज्ञ किया। संघ कार्रकर्ताओं ने बताया कि हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध होगा। जिससे कोरोना जैसी महामारी का नाश किया जा सकता है। नगर पर्यावरण संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि संघ की ओर से करीब 250 घरों में हवन यज्ञ का अयोजन किया गया। हवन यज्ञ के साथ पौधारोपण की भी शपथ ली गई। इस दौरान आलेक पचैरी, राजेन्द्र जैन, रणधीर सिंह, शशिकांत, संजय, अनिल मिश्रा, रूपेश उपाध्याय, धु्रव शर्मा, चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, तरूण भारद्वाज, अरूण, विद्यानिवास उपाध्याय, मनोज वर्मा, कमलकांत, योगेश त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

इनपुट : आविद हुसैन

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp

sasni new wave