Visitors have accessed this post 293 times.

हाथरस : आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रान्त के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं उनके इष्ट मित्रों ने अपने – अपने घर पर परिवार के साथ यज्ञ किया। और कोरोना महामारी को विश्व से खत्म करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि हमारी प्राचीन परंपरा में सदा वृक्षों की महिमा बताई गयी है। जो कि आज फैली हुई इस महामारी में लोगों को इसका अहसास हुआ है और लोग पुनः प्रकृति संरक्षण की तरफ लौट रहे है। जिसमे अपने घरों में हवन करना तथा जीवन दायी वृक्ष का रोपण प्रमुख है। इस प्रकार वृक्षो की रक्षा करके हम प्रकृति के संतुलन को बनाये रख सकते है जिससे प्राकृतिक आपदा से बचा जा सकता है। इस उपलक्ष्य पर महेंद्र सिंह आचार्य, देवचन्द्र गौड़ डौली बासुदेव माहौर, कुसुमदेवी मदनावत, यशपाल सिंह चौहान, विपिन लाल, रामकुमार माहेश्वरी, अमर सिंह पांडेय, डा० अविन शर्मा, रुपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, विष्णु बघेल, अखिलेश गुप्ता, चौ० चन्द्रवीर, नरेन्द्र सिंह चौहान, ब्रजेश चौहान, प्रीती चौधरी, प्रमोद सेंगर, प्रेम सिंह कुशवाह, अविनाश तिवारी, संतराज सिंह, सुनील गौतम, संतोष पाथौर, प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, मथुरा प्रसाद गौतम, भीकम सिंह लोधी, संध्या आर्य , राजेंद्र चौधरी, पंकज गुप्ता, अनिल सिसोदिया, पवन रावत, शिवदेव दीक्षित, नीरज वैश्य, राजपाल सिंह, राजवीर कुशवाह, दीपक उपाध्याय, धर्मेन्द्र उपाध्याय, ध्रुव शर्मा, अनिल पराशर, चौ० हम्बीर सिंह , अंशुल शर्मा, चौ० हम्बीर सिंह जाट, राजेंद्र सिंह धाकरे, ओजवीर राणा, शिवप्रताप सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने – अपने घरों व खेतों में यज्ञ व वृक्षारोपण किया

इनपुट :- राजदीप तौमर

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave