Visitors have accessed this post 1569 times.
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस रोड स्तिथ मेडु पर अज्ञात बाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जानकरी के अनुसार हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बाहन पुर के रहने वाला अनिल कुमार अपनी पत्नी विमलेश के साथ हाथरस जा रहा था । रास्ते मे मेडु के पास अज्ञात बाहन ने मोटर साईकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनो पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए । जहाँ दोनो का उपचार जिला बांगला अस्पताल में जारी है ।
![]()








