Visitors have accessed this post 1076 times.
ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए प्रक्रिया जारी है। सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं गांव जरौली से भी कुछ सदस्यों ने अपना नामांकन दाखिल किये थे। जिनके नामांकन को बिना किसी कारण के रद्द कर दिया गया।
बुधवार को पर्चा दाखिल करने वाले सदस्यों द्वारा बताया गया कि जिस दिन नामांकन रद्द होने थे, उस दिन रद्द नहीं कर दूसरे दिन रद्द किए गए। इस बात की कोई सूचना पर्चा दाखिल करने वाले सदस्यों को बिल्कुल नहीं दी गई। प्रत्याशीयों ने बताया गया कि उनकी की ओर से कोई भी परिचय रद्द नहीं करवाया गया है। इस बात को लेकर जिन सदस्यों के परिचय बिना कारण के रद्द कर दिए गए थे। सदस्यों ने बताया कि अपनी समस्या को लेकर जब वह हाथरस जिला अधिकारी रमेश रंजन से मिले तो उन्होंने सदस्यों को आश्वासन देते हुए तत्काल एसडीएम सासनी विजय कुमार शर्मा को जांच के दिए आदेश दिए है।
INPUT – Avid Hussain
![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









