Visitors have accessed this post 329 times.

हाथरस : आज दिनांक 18-06-2021 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चुने जाने पर आदित्य शर्मा को किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया
किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस की रीढ़ है मैं प्रियंका गांधी और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने प्रदेश की कमेटी में हाथरस को प्रतिनिधित्व दिया आदित्य शर्मा युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं जोकि छात्र और कांग्रेस के हित में कार्य करते रहते हैं मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने कहा कि आदित्य शर्मा के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने में इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा छात्रों की किसी समस्या के लिए इनके साथ रहूंगा
इस मौके पर हेमंत चौहान मनीष कुशवाहा उदय राज उपाध्याय लोकेश शर्मा रोहित शर्मा हेमू कौशिक विशाल कौशिक विवेक उपाध्याय अंशु उपाध्याय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

इनपुट : राजदीप तोमर

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni one