Visitors have accessed this post 1168 times.
सासनी (हाथरस) : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा अलीगढ़ पर तिरंगा ढाबे के निकट तेज हवा व बारिश के कारण गिरे हाईटेंशन लाइन के खंबे को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा सही करने का कार्य चल रहा था। बताते हैं कि विद्युत कर्मचारियों ने क्रेन द्वारा हाईटेंशन लाइन के खंबे को क्रेन से उठवाया तो क्रेन के हुक में लगी चैन टूटने के कारण खंबा अचानक से विद्युत कर्मी पर गिर गया।
खंबे के गिरने से विद्युत विभाग का एक कर्मचारी मनीष शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी गांव भोजगढ़ी घायल हो गया। जिसको आनन-फानन में विद्युत विभाग के कर्मचारी उपचार के लिए सासनी के निजी अस्पताल लेकर आए। जहां उसका चिकित्सकों द्वारा उपचार जारी है। 
इनपुट : व्यूरो रिपोर्ट
अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप – http://is.gd/ApbsnE









