Visitors have accessed this post 934 times.
हाथरस जक्शन के धौरपुर गांव मे कुछ दबंगों द्वारा पूर्व प्रधानी में ग्राम समाज की जमीन पर खाद के गड्ढे बनाकर सड़क के किनारे अवैध रूप से ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था, जिसकी शिकायत पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को की गई थी लेकिन किसी के भी द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर बने हुए यह खाद के गड्ढे कब्जा मुक्त नहीं कराये गये थे,अब जब इस बात की जानकारी सदर एसडीएम अंजली गंगवार को मिली तो उन्होंने तत्काल तहसीलदार प्रवीण कुमार को मौके पर भेजा जहां उनके द्वारा पाया गया कि ग्राम समाज की जमीन पर कुछ दबंगों के द्वारा अवैध रूप से खाद के गड्ढे बना कर कब्जा कर रखा है, तत्काल नायब तहसीलदार के द्वारा अवैध रूप से बने हुए खाद के गड्ढों को हटवा कर ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है
![]()
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








