Visitors have accessed this post 1136 times.

मुरसान (हाथरस) : मुरसान क्षेत्र के गांव सुंधिया के निकट एक गोवंश को कुछ लोगों ने भाला मारकर घायल कर दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया था । जिसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है। दयानंद पुत्र अमर सिंह निवासी भूड़री मुरसान ने बताया कि दिलसार, अहमद अली व लाल मोहम्मद निवासी सुंधिया मुरसान ने गोवंश के भाला मारकर उसे घायल कर दिया है। शिकायत आने के बाद मुरसान पुलिस ने गोवंश को घायल करने वाले तीनों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुरसान पुलिस ने घायल गोवंश को गाड़ी में लादकर उपचार के लिए गौ सेवा समिति भेजा है।

इनपुट : बृजमोहन ठेनुआं

अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप – http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave