Visitors have accessed this post 1024 times.

ट्वीटर पर प्रसारित खबर “कुख्यात अपराधियों का जनपद चन्दौली के रेस्टोरेंट में आवाभगत” वायरल विडियो क्लिप मे प्रसारित खबर के सम्बन्ध मे प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र से वार्ता की गयी तो बताया गया कि जनपद सोनभद्र के गुर्मा जेल से 02 नफर अभि0 शक्ति सिंह व मंगल सिंह जो कुख्यात अपराधी है की पेशी हेतु माननीय न्यायालय सीजेएम चन्दौली मय स्कोर्ट पुलिस बल क्रमशःहे.का. रामविलास यादव,का. दीपकचन्द श्रीवास्तव,का. अनुप सिह,का. सुभाष यादव,अनुप चन्द्र,का. कमलेश सिंह व वाहन चालक अशोक भारती  के साथ रवाना किया गया था। उक्त के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तत्कालिक प्रभाव से प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरुप उपरोक्त पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर प्रारम्भिक जांच प्रचलित है

INPUT – MANOJ RANA