Visitors have accessed this post 437 times.

सासनी के एक गांव में देवर भाभी में मारपीट हो गई। जिसमें देवर भाभी दोनों घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों घायल देवर भाभी का उपचार करने के बाद देवर की गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सासनी के गांव जिरौली में बच्चों को डांटने को लेकर देवर भाभी के बीच कहासुनी हो गई। जिसको लेकर भाभी भगवान देवी पत्नी योगेंद्र सिंह ने अपने मायके से परिजनों को बुला लिया। जिस वक्त भगवान देवी के मायके से परिजन आए उस वक्त देवर भगवान सिंह अपने भरण-पोषण के लिए मजदूरी का कार्य कर घर आया था। उसी वक्त देवर भगवान सिंह से बात करते हुए भगवान देवी के मायके से आए परिजनों ने उससे मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच भाभी भगवान देवी ने आगोश में आकर देवर भगवान सिंह का होठ काट लिया। जिससे भगवान सिंह घायल हो गया। और इसी मारपीट में भाभी भगवान देवी पत्नी योगेंद्र सिंह भी घायल हो गई। घायल के परिजनों ने पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को दी सूचना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायल देवर भाभी को उपचार के लिए सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों घायल देवर भाभी का उपचार करने के बाद देवर भगवान सिंह को गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave