Visitors have accessed this post 1394 times.
स्वयं सहायता महिला समूह द्वारा सफाई का कार्य कर रही महिला के द्वारा बताया गया कि सामुदायिक शौचालय में अभी पानी की व्यवस्था टोंटी,बिजली,तथा सीट में पानी प्रेशर की व्यवस्था नहीं है। सामुदायिक शौचालय के टैंक पर अतिक्रमण कर टिनसैड डालकर कमरा बना दिया गया है। साथ ही उक्त महिला ने बताया कि मैं आती हूँ और सफाई करके चली जाती हूं पानी बाहर से लेकर आना पड़ता है। इस सामुदायिक शौचालय को पूर्व प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बनाया गया था जो कि अभी तक अधूरा है इस वजह से शौचालय का ग्रामीण इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं देखना यह है कि प्रशासन शौचालय के अधूरे कार्य को कब तक पूरा करता है।

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप










