Visitors have accessed this post 322 times.

एटा के बिजोरी गांव के जवान अरविंद चौहान की कश्मीर में मौत हो गई है। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इससे पहले शुक्रवार को राजौरी में मुठभेड़ चल रही थी, इसी दौरान सेना की ओर से अरविंद के घर फोन आया। जिसमें बताया गया कि अरविंद की मौत हो गई है। इससे घर वालों ने समझा कि अरविंद मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। लेकिन सेना ने मुठभेड़ का कोई जिक्र नहीं किया था। यह बात सोमवार को अरविंद के पिता ने बताई कि सेना ने मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है। हम ​​​​​​बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं। ​फोन करके मांगे थे डॉक्यूमेंट्स बेटे के बारे में पूछने पर अरविंद के पिता भावुक हो उठे। आखिरी बार की बात याद करते हुए बोले- बेटा बहुत बहादुर था। देश सेवा के साथ-साथ उसके मन में पढ़ने की भी इच्छा थी।

एक दिन पहले उसने मुझसे डॉक्यूमेंट्स मांगे थे,

ताकि बीएससी फाइनल इयर पूरा कर सके। आर्मी ज्वाइन करने के बाद उसकी बीएससी सेकेंड इयर के बाद की पढ़ाई छूट गई थी।

अरविंद के घर के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है।

अच्छे ट्रेनिंग के दौरान अरविंद। अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मान मिला था।
ढाई साल पहले हुई थी शादी
23 साल के अरविंद की ढाई साल पहले 29 जनवरी 2019 को आरती से शादी हुई थी। दो भाई और एक बहन हैं। बड़े भाई अरुण सिंह भी आर्मी में हैं। महाराष्ट्र में तैनात हैं। छोटी बहन मेघा सिंह आगरा के दयाल बाग शिक्षण संस्थान आगरा से बीए कर रही है।पत्नी आरती के साथ अरविंद की ढाई साल पहले ही हुई थी शादी

राजौरी में तैनात था अरविंद
अरविंद वर्तमान में 525 एससी बटालियन में तैनात था। अरविंद के पिता राज कुमार भी आर्मी में थे और नायाब सूबेदार से रिटायर हुए। बाबा नेपाल सिंह भी आर्मी में थे और 1979 में सिपाही के पद से रिटायर हुए थे।अरविंद के पिता राज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात 9 .18 बजे लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषिराज सिंह का फोन आया था। उन्होंने ही अरविंद की मौत की सूचना दी।अरविंद की प्रारंभिक शिक्षा एटा जनपद मुख्यालय स्थित सेंट मेरी हाई स्कूल से हुई। उनकी टीचर नीलम सिंह ने बताया कि अरविंद पढ़ाई में बहुत तेज था और हमेशा ये कहता था कि मैडम, मैं देश के लिए कुछ करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले जब अरविंद छुट्टी पर आया था तो कहा था कि जल्दी ही आपसे मिलने आऊंगा और आगे की पढ़ाई के बारे में भी डिस्कस करुंगा।

इनपुट : मोहित शर्मा

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave