Visitors have accessed this post 777 times.
सासनी : रोटरी क्लब सासनी द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण करके रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर अलीगढ़ के सभी रोटरी क्लब एवं सासनी रोटरी क्लब के सहयोग से मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ़ में लगाया गया जिसमें रोटरी क्लब सासनी के द्वारा 30 यूनिट रक्तदान किया गया जिले की सभी इकाइयों द्वारा 250 यूनिट रक्तदान किया गया। निर्देश चंद्र वार्ष्णेय रोटरी क्लब सासनी अध्यक्ष द्वारा बताया गया रक्तदान एक महादान है जो हर तीन चार महीने में एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है इस दान से हम समाज में रक्त कि कमी से मरने वाले व्यक्तियों कि जान बचा सकते हैं…इस महादान में सासनी से सचिब यश लुहाड़िया, विमल वार्ष्णेय, विपुल लुहाड़िया, अंजय जैन, डॉ.विकास सिंह,उत्तम वार्ष्णेय,सुरेंद्र वार्ष्णेय, अम्बुज जैन, निशांत वार्ष्णेय, राजकुमार अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल,वकील वार्ष्णेय,राजीव सिंघल, राजीव अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, आकाश कौशिक, राजू वार्ष्णेय आदि द्वारा किया गया |

इंपुट : देव प्रकाश
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









