Visitors have accessed this post 299 times.

बदायूँ जनपद की नगर बिल्सी विधान सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य जी का हजारों समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया।आपको बतादें की केशव प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली बदायूँ में विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी।
यात्रा के दौरान शहर में कई स्थानों पर केशवदेव मौर्य ने सभाएं की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में मौर्य, शाक्य, कुशवाह समाज को झूठे वायदों में फंसा कर सरकार बना ली। अब समाज की उपेक्षा हो रही है। यही नहीं अखिलेश यादव की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का उद्घाटन कर भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। प्रदेश में मौर्य, शाक्य, कुशवाह समाज चार साल से खुद को ठगा महसूस कर रहा है। अब प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए समाज को जुटना होगा। इस मौके पर सर्वेश यादव राम मोहन यादव सोवरन सिंह यादव ऋतु शाक्य हरिओम शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

इनपुट : ब्यूरो रिपोर्ट

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave