Visitors have accessed this post 341 times.

हाथरस : आज भाजपा जिला कार्यालय पर विधानसभा हाथरस के विधानसभा प्रभारी और संयोजक, शक्तिकेंद्रों के संयोजक और प्रभारी, बूथ सत्यापन अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष और प्रभारी की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में हुई । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में आगरा उत्तरी विधानसभा के मा० विद्यायक पुरषोत्तम खंडेलवाल रहे | बैठक का संचालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि दिनांक 23 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के किसी एक शक्तिकेंद्र पर जाकर बूथ सत्यापन का विधिवत शुभारम्भ करेंगे एवं प्रदेश के सभी बूथ सत्यापन अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे इसके बाद सभी बूथ सत्यापन अधिकारी अपने – अपने शक्तीकेंद्रों के बूथों की बैठक करके बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन करेंगे| एवं 01 सितम्बर से पहले मंडल अध्यक्षों के पास जमा करेंगे | 01 से 07 सितम्बर मंडल अध्यक्ष बूथ समितिओं का पुन: परिक्षण करेंगे| इसके बाद 08 सितम्बर से पहले सभी मंडल अध्यक्ष बूथ समितियों को जिला कार्यालय पर जमा करेंगे| जिले पर पुन: बूथ समितियों को व्यवस्थित किया जाएगा| जिससे कोई त्रुटी न रह जाए | 15 सितम्बर को मंडल सह सभी बूथ समिति प्रदेश कार्यालय को प्रेषित की जायेगी | मतदाता सूची आते ही पन्ना प्रमुख बनाना है एवं 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर पन्ना प्रमुखों का मंडलों पर सम्मेलन होगा । प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दिन सुबह 10 बजे बूथ समिति की बैठक होगी व 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम को सभी पदाधिकारी एक साथ बैठकर सुनेगें । बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि कोई भी चुनाव बिना सक्रिय कार्यकर्ताओं के बिना नहीं जीता जा सकता है अत: सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि पूर्ण मनोयोग से 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाए| इस कार्यक्रम में महेंद्र सिंह आचार्य, डौली माहौर, आशीष शर्मा, भूरा पहलवान, प्रेमसिंह कुशवाह, अबिनाश तिवारी, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमदेवी मदनावत, श्वेता दिवाकर, रामवीर सिंह भैया जी, प्रभा सिंह, प्रमोद सेंगर, दुर्गेश नंदनी देवी, डा० एस०पी०एस० चौहान, राजेश सिंह गुड्डू, पवन रावत, विष्णु बघेल, सचिन वर्मा, कुशलपाल सिंह पौरुष, सुनीता वर्मा, रत्नेश चटर्जी, शरद माहेश्वरी, धर्मेन्द्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, प्रवीन वर्मा, नीरेश कुमार सिंह, अशोक गोला, महेश चन्द वर्मा, रामवीर माहौर, शालिनी पाठक, सुचेता जॉन, राजकुमारी चौहान, मोहित शर्मा, वविता वर्मा, योगेन्द्र सिंह, विवेक रावत, जीतेन्द्र वार्ष्णेय, भोला सिंह रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप