Visitors have accessed this post 303 times.

बुलंदशहर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर भारत बंद के दौरान अनूप शहर में भारतीय किसान यूनियन के 3 संगठनों ने अलग-अलग सड़कों पर जाम लगाया और नारेबाजी की इस दौरान अनूपशहर बुलंदशहर रोड पर खंड विकास कार्यालय के सामने भारतीय किसान यूनियन के नेता सुनील चरोरा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की इसके बाद बुलंदशहर बस स्टैंड पर ठाकुर मदन पाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जाम लगाया इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के नेता संजू चौधरी के नेतृत्व में अलीगढ़ अनूपशहर मार्ग पर बिजली घर पर जाम लगाकर नारेबाजी की भारतीय किसान यूनियन के नेता केंद्र व प्रदेश सरकारों को उद्योगपतियों की सरकार बता रहे थे और किसान विरोधी सरकार बताएं इसके अलावा गन्ने पर बढ़ाए रेट बहुत कम है इसलिए गन्ने का रेट अच्छा बढ़ाया जाए तथा किसानों के आय विरोधी बिल को निरस्त किया जाए सभी जगह किसान अपनी अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे थे इस दौरान किसान नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव अशोक चौधरी ठाकुर मदन पाल सिंह प्रवीण चौधरी पिंकी खालोर आदि के अलावा सैकड़ों किसान धरने पर मौजूद रहे इस दौरान उप जिलाधिकारी पदम सिंह भी धरने के दौरान पहुंचे |

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास