Visitors have accessed this post 679 times.

हम आपको बता दें कि आज श्री हनुमान इंटर कॉलेज हसायन व किरण देवी बौनई, संकट मोचन अन्डौली, जूनियर हाईस्कूल हसायन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली, कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। श्री हनुमान इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य आर.पी.शर्मा द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही जिले में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु. जासमीन व शिक्षक दिवस पर जिला विद्यालय व जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित शिक्षक श्री सुरेश चंद्र कुशवाह को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर.पी.शर्मा द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिए गए।

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE