Visitors have accessed this post 521 times.

दिनांक 7 -10 -2018 को मोहल्ला श्रीनगर स्थिति इफको निदेशक एवं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के वरिष्ठ  नेता  चौ०शीशपाल सिंह के आवास पर 2 दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने थामा समाजवादी सेकुलर मोर्चा का दामन। वरिष्ठ नेता चौधरी शीशपाल सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को मोर्चे का झंडा सौंपकर युवाओं से मोर्चे को मजबूत करने का आह्वान किया।
सपा छोड़ मोर्चा का दामन थामने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग पुष्पेंद्र चौधरी, पूर्व सभासद गढ़ रमन शर्मा,सुनील चौधरी पूर्व जिला उपाध्यक्ष सयुस हापुड़, पूर्व जिला महासचिव लोहिया वाहिनी विकास उर्फ विक्की त्यागी, सौरभ उपाध्याय पूर्व जिला सचिव छात्र सभा,हरीराज गुर्जर पूर्व जिला सचिव लोहिया वाहिनी,ईश्वर सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सपा हापुड़, अमित कोरी पूर्व ग्राम प्रधान अकड़ोली ,अनुज चौधरी, संदीप शर्मा, राहुल चौधरी ,प्रशांत शर्मा, नीरज शर्मा ,निर्दोष त्यागी, गौरव त्यागी, सौरभ शर्मा संदीप चौधरी, उदयवीर सिंह, आसिन्दर निर्माण, शक्ति सिंह ,सोनू सिंह, जुग महेंद्र सिंह आदि लोग शामिल थे।
मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि मोर्चा में हर रोज उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में युवा जुड़ रहे हैं आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार बनने में मोर्चे की अहम भूमिका होगी

INPUT – प्रमोद शर्मा