Visitors have accessed this post 390 times.

लखनऊ : विधानसभा चुनाव 2022 में सिकन्दराराऊ क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवकेशील राघव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह से लखनऊ में मुलाकत कर अपनी दावेदारी पेश की।

यहाँ गौरतलब है कि राघव क्षेत्रीय युवाओं व बुद्धजीवी वर्ग की पहली पसंद माने जाते हैं। 20 वर्ष के सार्वजनिक जीवन मे राघव संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों सहित भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं और पिछले 5 वर्ष से कर्मयोग सेवा संघ का गठन कर संगठन को देश भर के 200 जिलों में पहुंचाने में सफल रहे हैं। विवेकशील राघव 20 वर्ष से समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ने को जाने जाते हैं।

उनकी दावेदारी को लेकर क्षेत्रीय जनता में उत्साह देखा जा रहा है। हर जाति वर्ग के लोगों का जुड़ाव विवेकशील राघव के साथ दिखाई दे रहा है। इससे लगता है कि राघव की क्षेत्रीय स्थिति सबसे मजबूत है और उनकी दावेदारी मायने रखती है।

राघव का कहना है कि क्षेत्रीय जनता के प्रेरित करने पर उनके द्वारा दावेदारी प्रस्तुत की गई है

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास