Visitors have accessed this post 652 times.
एटा : आपको अवगत कराना है कि किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी के समय में किसान यूनियन के लगभग एक दशक तक जिलाध्यक्ष रहे देव स्वरूप महाराज के पुत्र राघवेंद्र के सेना में शहीद होने की सूचना पर पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई निधौली कला क्षेत्र के गांव किशनपुर में आज प्रातः काल शहीद की अंत्येष्टि की गई जिसमें हजारों लोगों ने नम आंखों के साथ विदाई दी अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, जिला महासचिव शिव शंकर फौजी, हाकिम सिंह, डॉ0 महिपाल पथरिया, मुकेश आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रिपोर्ट – मोहित शर्मा
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









