Visitors have accessed this post 1141 times.
हसायन : कस्वा हसायन में राधा माधव सेवा समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल झांकियों द्वारा शिव विवाह का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झांकियां निकली गयी। जगह जगह झांकियों का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।। श्री राधा माधव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने ललित बघेल सपा प्रत्याशी सिकन्दरा राउ,एस पी सिंह सेंगर, मनोज बघेल जिला पंचायत सदस्य, व सेठ ओम प्रकाश यादव पूर्व चैयरमैन का फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत सम्मान। थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने फोर्स के सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।।
इनपुट : यतेन्द्र प्रताप









