Visitors have accessed this post 685 times.
हाथरस : आज मानवाधिकार सहायता संघ भारत के संघ प्रमुख एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह जी ने पूरन सागर को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया.नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूरन सागर ने कहा कि मानवाधिकार सहायता संघ पूरी तरह से निःशुल्क सदस्यता कैम्प लगाकर पूरे देश देश में गरीब असहाय लोगो की मदद को आगे आ रहा है, बहन
बेटियों के साथ होने वाली छींटाकसी, बलात्कार, एवं दहेज़ के लिए मरना पीटना इत्यादि में उनकी मदद करता है, सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुँचाने में मदद करता है, नशाखोरी, रिश्वतखोरी को रोकने में मदद करता है, साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण कर वातावरण को शुद्ध बनाने में अहम् भूमिका निभाकर देश और समाज को जागरूक करने का भी कार्य कर रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आज मानवाधिकार सहायता संघ भारत के 26 राज्यों में अपना कार्य भली भांति कर रहा है
इनपुट : ब्रजमोहन ठेनुआ









