Visitors have accessed this post 596 times.
सिकंदराराऊ : अलीगढ़ रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने जर्जर हाई टेंशन लाइन से होने वाली स्पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है । कभी भी हादसा घटित हो सकता है।
नागरिकों ने हाईटेंशन लाइन के तार बदलने तथा जाल लगाने की गुहार करते हुए कहा है कि राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने 25 मार्च को हाईटेंशन का तार टूट कर गिर गया था। विद्युत कर्मियों द्वारा इस तार को जोड़ दिया गया है। लेकिन तार जर्जर होने के कारण हर समय तारों में चिंगारी निकलती रहती है। जिससे कभी भी गंभीर हादसा घटित हो सकता है। मजबूत तार लगाए जाएं और उनके नीचे जाल बनाया जाए।

INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









