Visitors have accessed this post 503 times.
सिकंदराराऊ: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को जागेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा की प्रचंड जीत पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मोर्चा की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक होली के फाग गीत गाकर, ढोलक, नगाड़ा बजाकर एक- दूसरे को गुलाल व पुष्प की पंखुड़ी लगाकर 2024 के मिशन के लिए अभी से प्रयास करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की। साथ ही मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर मीरा माहेश्वरी एवं आरती त्रिवेदी ने कहा कि हमको अब 2024 मिशन पूरा करना है। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को एक एक घर तक पहुंचाना है।
राधा गुप्ता व संतोष पौरुष ने कहा कि सबको बताना है कि सबका साथ सबका विकास मोदी ने जो कहा था वह आज देखने को मिल रहा है। चाहे वह उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, किसान बीमा योजना, स्वच्छ भारत योजना हो।
सुशीला चौहान, कमलेश शर्मा ने कहा कि कमल सखी गांव-गांव में बनाना है। प्रचार प्रसार करना है और देश व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताना है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कमलेश शर्मा, राधा गुप्ता, संतोष पौरुष, कमलेश कुशवाह, आरती त्रिवेदी, मीना कुशवाह, रेखा वार्ष्णेय, यशोदा वार्ष्णेय, मीना माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, सुषमा चौहान, चंद्रप्रभा माहेश्वरी, पारुल वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, शशि वार्ष्णेय आदि मौजूद थी।
INPUT – Vinay Chaturvedi









