Visitors have accessed this post 481 times.

बढ़ती महंगाई और डीजल पेट्रोल के साथ महंगे होते सिलेंडर को लेकर कांग्रेसियों ने रायबरेली में जमकर प्रदर्शन किया है। यहां कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर पर गैस सिलेंडर रखकर शहर की सड़कों पर मार्च निकाला। कांग्रेसियों का प्रदर्शन मार्च तिलक भवन से शुरू होकर सदर तहसील परिसर में समाप्त हुआ। प्रदर्शन मार्च का नेतृत्व कर रहे पूर्व ज़िलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने इस दौरान कहा कि केंद्र कि महंगाई पर अंकुश लगाने में केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार पूरीं तरह नाकाम है। उन्होंने कहां कि मतगणना के बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज़ बढ़ रहे हैं। पेट्रोल डीज़ल और रसोई गैस के आसमान छूते दाम से किसान मजदूर और आम लोग परेशान हैं। पंकज तिवारी ने कहा कि अगर जल्द ही पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर लगाम नहीं लगी तो आगामी चार अप्रैल को राज्य मुख्यालय का घेराव करेंगे।

Ravindra singh copy

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE