Visitors have accessed this post 701 times.

हसायन : विकास खंड के ग्राम पंचायत नगला मियां तथा ग्राम पंचायत मनौरा के मध्य ईशन नदी के जीर्णाेद्धार का शुभारंभ जिलाधिकारी रमेश रंजन विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र राणा तथा मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र के साथ भूमि पूजन कर विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ किया। जिलाधिकारी ने ईशन नदी के जीर्णाेद्धार में अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों को रोजगार देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के मनरेगा कार्ड अभी तक नहीं बने हैं उन सभी के मनरेगा कार्ड बनाते हुए उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा साथ ही साथ पूर्व में जिन लोगों के मनरेगा कार्ड बने हुए थे, परंतु वर्तमान में सक्रिय नहीं है उनको भी सक्रिय करते हुए काम पर लगाने के निर्देश दिए।

इनपुट : यतेन्द्र प्रताप