Visitors have accessed this post 518 times.

हम आपको बता दें कि हसायन कस्बे में स्थित प्राचीन प्रसिध्द बालाजी महाराज के मंदिर पर हनुमान जन्म उत्सव के दिन भव्य मेला और अन्य कार्यक्रम करवाए जाते हैं जिसको लेकर श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा कई दिन पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी जाती है और हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मेले और अन्य कार्यक्रमों के लिए बालाजी महाराज सेवा समिति के द्वारा मंदिर को भव्यता से सजाया गया इसी क्रम में आज से सात दिवसीय रास लीला महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हूई। सबसे पहले कार्यक्रम में श्री बालाजी सेवा समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ता चेयरमैन पति चंद्र प्रकाश माहौर ने राधा कृष्ण की आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
इसके बाद सभी भक्तों ने मन मुक्त होकर रासलीला का लिया आनंद हसायन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था रही दुरुस्त।

रिपोर्ट ~ यतेन्द्र प्रताप शिवम जादौन

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE