Visitors have accessed this post 976 times.

सासनी में जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा विपुल लुहाड़िया के जैन गली सासनी स्थित आवास पर अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा माइक्रो डोनेशन केम्प लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माइक्रो डोनेशन जिला संयोजक पवन रावत जी ने की और लगभग 150 लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पार्टी फण्ड में ऑनलाइन डोनेशन कराया। मण्डल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष लालता प्रसाद माहौर जी, मण्डल उपाध्यक्ष आकाश वार्ष्णेय जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष वकील अहमद जी, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री अर्चित गौतम जी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल महामंत्री डॉ विकास सिंह जी, आदि भाजपाई उपस्थित रहे।

INPUT- देव प्रकाश 

http://is.gd/ApbsnE