Visitors have accessed this post 1263 times.
हाथरस : पुलिस ने एक अभियुक्त को 650 नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार वैद्य द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया । जिसके कब्जे से 650 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) बरामद हुआ। थाना कोतवाली नगर पर गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसगंत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।









