Visitors have accessed this post 499 times.
सिकंदराराऊ : विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों की एक बैठक नगर कमेटी के गठन हेतु विपिन वार्ष्णेय के आवास पर आहूत की गई।जिसमें नगर एवं तहसील सिकंदराराऊ की विश्व हिन्दू परिषद के गठन को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी ने की और संचालन जिलामंत्री नरेंद्र सिंह ने किया।
बैठक में विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति आदि सहयोगी संगठनों के सभी पदों को भरे जाने हेतु ब्रजबिहारी कौशिक,भानु सक्सेना, नरेंद्र वर्मा, विष्णु वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना को जिम्मेदारी सोंपी है ।
बैठक में प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, हाथरस नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, शिव दत्त उपाध्याय, नीरज वैश्य, विपिन लाल, दीपक सक्सेना, विकाश वर्षनी, गिरीश मोहन वार्ष्णेय, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, ब्रज मोहन गुप्ता, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, ब्रज बिहारी कौशिक उपस्थित थे।










