Visitors have accessed this post 153 times.

सिकंदराराऊ
सोमवार को बार- कक्ष में एक बैठक दिनेश कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं हुकुम सिंह बघेल के संचालन में संपन्न हुई।
गौरी शंकर गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट से उप जिलाधिकारी द्वारा अभद्रता के संबंध में न्यायालय उप जिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार का बहिष्कार जारी है। बार का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से 19 मई 2022 को मिलने गया था। जिला अधिकारी ने वार्ता के दौरान बार के प्रतिनिधिमंडल से अपर जिलाधिकारी हाथरस को सिकंदराराऊ में भेज कर बार की सदस्यों से वार्ता कर समस्या का निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया और बार द्वारा दी गई स्थानीय समस्याओं के निस्तारण के लिए भी कहा गया था। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश का क्रियान्वयन आज तक क्यों नहीं किया गया। बहिष्कार जारी रखा जाए।
अशोक शर्मा द्वारा बहिष्कार जारी रखने का समर्थन किया गया।
महेंद्र सिंह यादव , मुरारीलाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बृजेश यादव ,राजेश यादव, प्रमोद कुमार बघेल, सूरजपाल सिंह बघेल , जयप्रकाश गुप्ता, अवनीश कुमार शर्मा ,कल्लू सिंह कुशवाह, महेश अंजाना, रामकिशन, समीर यादव , शिव कुमार सक्सेना, पीएम कुलश्रेष्ठ , कृष्ण मुरारी कुलश्रेष्ठ , वीरेश पुंडीर आदि बार के सभी अधिवक्ताओं द्वारा बार की गरिमा कायम रखने के लिए न्यायालय बहिष्कार जारी रखने का प्रस्ताव बहुमत से पारित हुआ । बार द्वारा निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशन व निर्णय का क्रियान्वयन न होने पर बार व अधिवक्ता की गरिमा को ध्यान में रखते हुए चेतावनी दी जाती है कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार का 4 दिन में ट्रांसफर नहीं होता है तो बार के निर्णय के अनुसार उप जिलाधिकारी कार्यालय व न्यायालय पर क्रमिक अनशन करेंगे। अनहोनी घटना होती है तो जिला व तहसील प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर संघर्ष समिति बनाई गई । संघर्ष समिति में महेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष बृजेश यादव वीरेश पुंडीर, महेश अंजाना, मुरारी लाल शर्मा संघर्ष समिति के सदस्य रहेंगे। बार द्वारा लिए गए निर्णय का क्रियान्वयन कराएंगे।
बैठक में युवराज सिंह चौहान, जयप्रकाश गुप्ता , प्रमोद कुमार बघेल, सचिव महेंद्र सिंह यादव , ओसवीर सिंह, गौरीशंकर गुप्ता , अशोक कुमार शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा , कल्लू सिंह कुशवाह, बृजेश यादव, राजेश यादव, इफराक अली, महेश चंद अंजाना, नरेंद्र कुमार शर्मा , समीर यादव, शिव कुमार सक्सेना , केएम कुलश्रेष्ठ , मुरारीलाल शर्मा ,सूरजपाल सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, राम किशन सिंह दिनेश कुमार बघेल, बृजेश पाठक, राजेश राजपूत ,रिशाल सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

vinay