Visitors have accessed this post 1014 times.

सिकंदराराऊ : भाजपा युवा नेता शैलू यादव की माताजी श्रीमती किताब श्री का लंबी बीमारी के बाद उपचार के बाद निधन हो गया। निधन का समाचार सुन लोगों में शोक लहर दौड़ गई।

जैसे ही शव अलीगढ़ से उनके गांव पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। शुभचिंतकों व समर्थकोँ का तांता लग गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।
शोक व्यक्त करने वालों में यशपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह जादौन, ओमवती यादव, संजीव यादव, तेजवीर सिंह सिसोदिया, सुनीलगुप्ता, रामदुलारे भदौरिया, अशोक यादव, ओमकार प्रसाद शर्मा आदि प्रमुख थे।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी